पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने इस सप्ताह की शुरुआत में कैनसस में सामूहिक गोलीबारी में मारी गई महिला के परिवार के लिए 100000 डॉलर का दान दिया है। कैनसस सिटी के केकेएफआई रेडियो स्टेशन की डीजे लिसा लोपेज-गैल्वन की बुधवार को कैनसस सिटी चीफ्स परेड में गोलीबारी के दौरान मृत्यु हो गई ।
75000 डॉलर जमा करने का था टारगेट
44 वर्षीय गोलीबारी पीड़ित के परिवार के लिए 75000 डॉलर जुटाने के लक्ष्य के साथ गुरुवार दोपहर को एलिजाबेथ लोपेज-गैल्वन मेमोरियल पेज बनाया था। शुक्रवार की सुबह जब टेलर स्विफ्ट ने दान किया तो यह राशि अपने लक्ष्य से आगे बढ़ गई। दरअसल, पेज का टारगेट 75000 डॉलर जमा करना था, लेकिन टेलर ने अपने दान से इसकी संख्या को पार कर दिया। टेलर ने शुक्रवार की सुबह 50000 डॉलर के दो सेट दान किए और कुल राशि लक्ष्य से आगे बढ़ा दी, तब लगभग 1300 लोगों ने दान किया था। टेलर ने 50000 डॉलर दान किए। फिर आठ मिनट बाद दोबारा 50000 डॉलर का दान दिया। वहीं अब पेज पर जमा राशि 173000 डॉलर से अधिक हो गई है।
Jacky Bhagnani: रकुलप्रीत सिंह के दूल्हे जैकी भगनानी हैं करोड़ों के मालिक, जानिए कितनी है नेटवर्थ
टेलर स्विफ्ट ने जताया दुख
अपने दान के साथ टेलर स्विफ्ट ने लोपेज-गैल्वन की मृत्यु पर शोक जताते हुए उनके परिवार के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। दान के साथ उन्होंने लिखा कि आपके विनाशकारी नुकसान के लिए मैं अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार से मदद भेज रही हूं।
Article 370: यामी गौतम ने गर्भावस्था के दौरान शूटिंग करने का अनुभव किया साझा, आदित्य की तारीफ में कही यह बात
परिवार के लिए जमा कर रहे सहायता राशि
लोपेज-गैल्वन ने चीफ्स की सुपर बाउल जीत का जश्न मनाते हुए रैली में भाग लिया था, तब एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की। इस घटना में लोपेज-गैल्वन परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल 21 अन्य घायल हो गए। 'गो फंड मी' पेज पर लिखा है कि यह फंड लिसा लोपेज-गैल्वन के परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। वे चीफ्स सुपर बाउल विक्ट्री परेड का जश्न मना रही थीं, जब उसकी हत्या कर दी गई। उनके दो बच्चे और पति जीवित हैं। वे एक अद्भुत मां, पत्नी, बेटी, बहन, चाची, चचेरी बहन और कई लोगों की दोस्त थीं। हम अनुरोध करते हैं कि आप उनके परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करते रहें, क्योंकि हम उनकी मृत्यु पर शोक मना रहे हैं। यह फंड उनके परिवार को इस अकल्पनीय दर्द से निपटने में महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। किसी भी राशि की सराहना की जाती है।
Nawazuddin Siddiqui: 'किसी भूमिका को निभाने के लिए उसकी गहराई में उतरना जरूरी', नवाज ने बताया सफलता का मंत्र