फिल्म इंडस्ट्री पर क्या बोलीं एक्ट्रेस
बीते दिनों अपने एक अलग इंटरव्यू में तापसी ने अपनी निर्माता और निर्देशकों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने पीटीआई से हुई एक बातचीत में कहा, ‘हर कोई अपने कम्फर्ट जोन में जा रहा है और आजमाए हुए तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। उदाहरण के लिए, ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए, उनके पास पांच अभिनेत्रियों का एक समूह होता है जिन्हें वे कास्ट कर सकते हैं, और गंभीर मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए, उनके पास पांच अभिनेत्रियों का एक और समूह होता है। मैंने इसी वजह से फिल्में ठुकराना शुरू कर दिया है, निर्माताओं से कहती हूं कि दर्शक आसानी से क्लाइमेक्स का अनुमान लगा लेंगे।’
फिल्म ‘गांधारी’ में दिखीं थी तापसी
तापसी पन्नू को आखिरी बार फिल्म 'गांधारी' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में श्वक सिंह और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं। छाया कदम को एक बार फिर दमदार अंदाज में देखा जा रहा है। फिल्म 03 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।