आयुष्मान खुराना की पत्नी और राइट-प्रोड्यूसर, ताहिरा कश्यप अब निर्देशन की दुनिया में रंग जमाने आ रही हैं। बतौर निर्देशक वह अपनी पहली फिल्म 'शर्माजी की बेटी' लेकर आई हैं।
ताहिरा कश्यप के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'शर्माजी की बेटी' इस महीने ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ताहिरा कश्यप ने कहा कि उन्हें इस फिल्म में एक ए लिस्ट मेल एक्टर को लेने का सुझाव दिया गया था। इसके अलावा ताहिरा कश्यप ने फिल्म के पीछे हुए देर की वजह भी बताई।
निर्माता ढूंढने के लिए बेले पापड़
एक मीडिया बातचीत के दौरान ताहिरा ने कहा कि यह देखते हुए कि फिल्म 'शर्माजी की बेटी' के लिए उन्होंने अपने नजरिए के प्रति सच्चे रहने के महत्व पर जोर दिया, भले ही दूसरे सहमत न हों। लोगों ने फिल्म बनाने के लिए कास्टिंग विकल्पों सहित कुछ और स्टीरियोटाइप के हिसाब से उन पर दबाव डाले। ताहिरा ने कहा कि फिल्म के लिए प्रोड्यूसर की तलाश चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि कई लोगों ने सुझाव दिया कि फिल्म ज्यादा चले, इसके लिए उन्हें एक पुरुष स्टार को शामिल करना चाहिए।
लोगों ने कहानी बदलने के दिए सुझाव
ताहिरा ने आगे कहा, 'मुझे इस फिल्म में एक पुरुष कलाकार को लेने का सुझाव दिया गया, क्योंकि बजट पाने का यही तरीका है। यह उन सुझावों में से एक था जो मुझे मिे ले। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं चाहती हूं कि मेरे प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिले और वह बेहतर चले तो मुझे ऐसी स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए जिसमें किसी ए-लिस्ट स्टार के लिए जगह हो। ताहिरा ने बताया कि उन्होंने उन सुझावों को नजरअंदाज किया और अपने नजरिए पर अडिग रहीं।
Mr.Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' के दशहरे पर रिलीज होने की चर्चा, बॉक्स ऑफिस पर होगा रजनीकांत की फिल्म से मुकाबला!
इस ओटीटी पर होगी रिलीज
उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने इस तरह के दबावों के आगे न झुककर मुश्किल रास्ता चुना। ताहिरा ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने इन सुझावों के आगे न झुककर और अपने नजरिए पर रहकर एक मुश्किल राह चुनी। मुझे लगता है कि इस फिल्म को बनाने में समय लगा'। ताहिरा ने बताया कि कोरोना महामारी और कुछ निजी वजहों से इस फिल्म को आने में देर लगी है। बता दें कि यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
Vampires of Vijay Nagar: हॉरर-कॉमेडी में रश्मिका के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगे आयुष्मान! जानें कब होगी रिलीज