कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भव्य गांधी की जगह आने वाले राज अनादकट ने टप्पू का किरदार बखूबी निभाया था। अभिनेता ने 2022 में शो छोड़ने से पहले पांच वर्षों तक टप्पू का किरदार निभाया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद राज ने एक नए प्रोजेक्ट पर काम किया, वह एक गुजराती शो है, जिसका यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात है। असित कुमार मोदी के शो से बाहर निकलने के बाद भी राज को उनकी सह-कलाकार मुनमुन दत्ता के साथ रोमांटिक रूप से जोड़ा जाता है। उन्हें लेकर चर्चा थी कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में मुनमुन दत्ता से सगाई कर ली थी। वहीं, अब आखिरकार राज ने अपनी सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और प्रतिक्रिया दी है।