फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies On Diwali: एक्शन से लेकर कॉमेडी तक दिवाली पर होगा धमाका, ये फिल्में सिनेमाघरों में मचाएंगी धूम-धड़ाका

Fri, 11 Oct 2024 01:55 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली पर रिलीज होंगी ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के साथ ही त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है। चारों ओर उत्सवों की धूम मची। इसके बाद दशहरा, फिर दिवाली और क्रिसमस आने वाला है। इन त्यौहारों को और भी खास बनाएंगी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्में। बॉक्स ऑफिस पर इस साल दिवाली पर कई मनोरंजक फिल्में धूम-धड़ाका करने वाली हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक का फुल डोज दर्शकों को मिलने वाला है, तो इस सीजन के त्यौहारों के लिए अपनी कमर कस लिजिए और अपने परिवार के साथ मनोरंजन के अतिरिक्त डोज के लिए तैयार हो जाइए। आज हम आपको दिवाली और क्रिसमस पर रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं, जो दिवाली पर रिलीज हो रही हैं। 
विज्ञापन


 

सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ इस साल दिवाली पर धूमधड़ाका करने को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। अब देखना है फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है। सिंगम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Amitabh Bachchan: सकारात्मकता से भरे हैं अमिताभ बच्चन के ये दस अनमोल वचन, जिंदगी और प्यार को देंगे नया नजरिया

 

भूल भुलैया 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का दरवाजा भी इस दिवाली पर खुल रहा है। इस दरवाजे के साथ मनोरंजन और हंसी का पिटारा भी खुलने की उम्मीद है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही एक रिकॉर्ड बना दिया है। ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी फिल्म का ट्रेलर बन गया है। अब देखना है बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म क्या करती है? क्योंकि इसकी सीधी टक्कर ‘सिंघम अगेन’ से होगी। यह फिल्म भी 1 नवंबर को रिलीज हो रही है।

 

कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
कंगुवा
बॉलीवुड फिल्मों के साथ दक्षिण भारतीय फिल्में भी दिवाली पर रिलीज हो रही हैं। जिसमें साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ शामिल है। ‘कंगुवा’ में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पटानी भी नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
अमरन
इस लिस्ट में अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरन’ भी शामिल है। यह फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
TV Celebs: छोटे पर्दे पर बेपनाह प्यार दर्शाने वाली इन जोड़ियों की आपस में नहीं बनती, कई बार हो चुका है तकरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें