रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। स्वतंत्र वीर सावरकर की बायोपिक पर आधारित इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, रणदीप हुड्डा के किरदार को भी खूब सराहा जा रहा है। हाल ही मेकर्स ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को समर्पित एआई से बनाया गया एक राष्ट्रीय गान श्रद्धाजंलि के तौर पर जारी किया। इस राष्ट्रगान को जी-स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।