फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: तेलुगु दर्शकों के बीच 'कंगुवा' का प्रमोशन करते दिखेंगे सूर्या, इन दो अभिनेताओं के शो पर आएंगे नजर

Wed, 23 Oct 2024 08:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kanguva Promotion: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी प्रमोशन के बाद अब तेलुगु दर्शकों के बीच भी फिल्म का प्रमोशन शुरु होने वाला है, जिसके तहत दो बड़े अभिनेता के शो पर सूर्या नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस वजह से सूर्या के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस आगामी फिल्म का प्रमोशन भी जोर-शोर से शुरु हो चुका है। कंगुवा का पूरी टीम द्वारा बड़े पैमाने पर फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। इस कड़ी में अब फिल्म का तेलुगु में भी जबर्दस्त अंदाज में प्रमोशन किया जाने वाला है। साउथ के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन और बालाकृष्णा के शो में अब इस फिल्म के कलाकार पहुंचने वाले हैं। 

विज्ञापन


बालाकृष्णा और नागार्जुन के शो में भी नजर आएंगे सूर्या 
सूर्या अपनी आगामी फिल्म कंगुवा का तेलुगु दर्शकों के बीच प्रमोशन करने के लिए तैयार हैं। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता और फिल्म की टीम 24 अक्तूबर को शाम 5 बजे एएमबी सिनेमा में तेलुगु फिल्म मीडिया से बातचीत करने वाले हैं। इसके बाद सूर्या नागार्जुन के लोकप्रिय और सुपरहिट रियलिटी गेम शो बिग बॉस तेलुगु 8 में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह लोकप्रिय अभिनेता बालाकृष्णा के चैट शो अनस्टॉपेबल विद एनबीके में भी नजर आएंगे। 

Bobby Deol: बॉबी देओल ने अपनी दूसरी पारी को लेकर साझा किए विचार, कहा- कड़ी मेहनत किस्मत में बदलती है
विज्ञापन

बीते दिनों मुंबई और दिल्ली में प्रमोशन करती नजर आई थी टीम
बीते दिनों सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी कंगुवा का हिंदी दर्शकों के बीच प्रमोशन करते नजर आए थे। प्रमोशन की शुरुआत मुंबई से की गई थी। इसके बाद फिल्म की टीम दिल्ली भी पहुंची, जहां फैंस द्वारा उनका रोमांचक स्वागत किया गया था। बीते 21 अक्तूबर को फिल्म के तीनों प्रमुख कलाकार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे, जहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फैंस के साथ बातचीत भी की थी। टीम को दिल्ली में फैंस से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे कलाकार काफी उत्साहित नजर आए थे।
विज्ञापन


साड़ी में जान्हवी कपूर और शोभिता धुलिपाला ने बिखेरा जलवा
14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 
कंगुवा दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव देने का दावा करती है। सूर्या और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा होने वाली है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का भी अहम किरदार बताया जा रहा है। स्टूडियो ग्रीन, यूवी क्रिएशंस के सहयोग से इस पीरियड एक्शन ड्रामा का निर्माण किया गया है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। देवी श्री प्रसाद ने फिल्म का संगीत दिया है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। Salaar 2: प्रभास ने जन्मदिन पर शुरू की 'सलार 2-शौर्यंगा पर्वम' की शूटिंग, प्रशांत नील के साथ फिर मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें