फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krushna Abhishek: 'मैंने आधा वनवास पूरा कर लिया हो', सात साल बाद मामा गोविंदा के घर गए कृष्णा, शिकवे किए दूर

Wed, 23 Oct 2024 05:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृष्णा ने एक साक्षात्कार में कहा, "ऐसा लगा जैसे मैंने आधा वनवास पूरा कर लिया हो।" उन्होंने कहा कि इतने सालों के बाद गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से मिलना उनके लिए एक भावुक पल था, उन्होंने कहा, "मैंने बस उन्हें गले लगाया।"
विज्ञापन
सुनीता आहूजा-गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनके भतीजे, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने आखिरकार अपने सालों पुराने झगड़े को भुला दिया है। गोविंदा के घायल होने के बाद, कृष्णा उनका हालचाल जानने उनके घर गए, यह गोविंदा के घर पर सात साल में उनकी पहली मुलाकात थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, कृष्णा ने बताया कि कैसे परिवार ने आखिरकार अपने मनमुटाव को भुला दिया है और आगे बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि कॉमेडियन ने और क्या कहा है।
विज्ञापन


मामा के घर पहुंचे कृष्णा अभिषेक
इस महीने की शुरुआत में गोविंदा के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह गोविंदा से मिलने अस्पताल गई थीं, लेकिन कृष्णा खुद नहीं आ पाए क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया में दौरे पर थे। हालांकि, उन्होंने यह बताया किया कि जैसे ही वे भारत लौटे, वे अपने मामा से मिलने उनके घर गए, जो उन्होंने सात सालों में नहीं किया था।

भावुक हुए कॉमेडियन
 कृष्णा ने ई टाइम्स के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में कहा, "ऐसा लगा जैसे मैंने आधा वनवास पूरा कर लिया हो।" उन्होंने कहा कि इतने सालों के बाद गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से मिलना उनके लिए एक भावुक पल था। कॉमेडियन ने आगे यह भी कहा, "मैंने बस उन्हें गले लगाया।"
विज्ञापन


गिले-शिकवे किए दूर
गोविंदा से मिलने पर कृष्णा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम दोनों जब साथ बैठो तो मजाक किया, हंसे, और पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में गोविंदा और उनके परिवार के साथ रहने को भी याद किया। हालांकि, कृष्णा ने स्पष्ट किया कि उनमें से किसी ने भी अपने पिछले मतभेदों को सामने नहीं लाया। उन्होंने कहा, "सब गिले शिकवे दूर हो गए हैं।" कृष्णा ने यह भी बताया कि वह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से नहीं मिल पाए, क्योंकि वह व्यस्त थीं, और उन्होंने स्वीकार किया कि वह उनका सामना करने से डरते थे। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि वह मुझे डांटेंगी।"
विज्ञापन

 

Jaya Bachchan Mother Death: जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का निधन, भोपाल पहुंचा पूरा परिवार






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें