फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: स्कूल में बच्चों के साथ सनी लियोनी ने की मस्ती, ‘कोटेशन गैंग’ की शूटिंग के लिए पहुंची थीं कर्नाट

Sat, 15 Jun 2024 08:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने कर्नाटक के एक छोटे से गांव ‘कब्बाली’ में एक स्कूल का दौरा किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सनि लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyleone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेत्री कर्नाटक में कुछ दिनों रहीं। हाल ही में अभिनेत्री ने कर्नाटक के एक छोटे से गांव ‘कब्बाली’ में एक स्कूल का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सनी को देखकर बच्चे काफी खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों के साथ सनी ने घूमा स्कूल
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल में अभिनेत्री बच्चों से मिल रही हैं। वह क्लासरूम देखती हैं, बच्चों के साथ खेल खेलती हैं और बच्चों के साथ तस्वीरें ले रही हैं। अभिनेत्री भी बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

सनी का दिखेगा माफिया अवतार
सनी अपनी आगामी फिल्म में ‘द फैमिली मैन’ की अभिनेत्री प्रियामणि के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी ‘कोटेशन गैंग’ में एक लोकल माफिया के किरदार निभाएंगी। फिल्म में उन्हें एक हत्यारे के रूप में दिखाया गया है जो एक गिरोह की प्रमुख सदस्य है, जो कांट्रैक्ट किलिंग में माहिर है।
विज्ञापन


सनी के डांस शो पर भी लग चुकी है रोक
बता दें कि 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में सनी का  डांस शो होने वाला था, लेकिन केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस शो को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि अभिनेत्री सनी लियोनी का प्रदर्शन कार्यक्रम की सूची में शामिल न हो। बताया जा रहा है कि यह निर्णय पिछले साल नवंबर में एर्नाकुलम में कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) में एक संगीत कार्यक्रम में हुई भगदड़ की घटना की वजह से लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें