'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल के पास फिल्मों के ऑफर की बाढ़ सी आ गई। हाल में ही इस फिल्म का एक साल पूरा हुआ है। फिल्म की पहली सालगिरह पर इसके मुख्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट साझा की है। इस दौरान उन्होंने फिल्म के एक साल पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की है। आज, यानी 11 अगस्त को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्म से जुड़ी तस्वीरें, लोगों की समीक्षा, दर्शकों से भरे सिनेमाघर और फिल्म के प्रचार से जुड़ी तस्वीरें शामिल हैं।
बताते चलें कि 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसे अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। फिल्म का संगीत काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके बाद पिछले साल इसका दूसरा भाग 'गदर 2' रिलीज किया गया था। इस भाग में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी पुराने किरदारों को आगे बढ़ाते हुए उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा आदि अन्य कलाकारों के साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक ने इसके तीसरे भाग का भी एलान कर दिया है।
Athiya Shetty: पापा के जन्मदिन पर अथिया शेट्टी ने लिखा खूबसूरत नोट, कहा- 'आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हो'