फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaifi Azmi: कैफी आजमी पर सुमंत्र घोषाल ने बनाई डॉक्यूमेंट्री, 16 जुलाई को होगी 'कैफीनामा' की स्क्रीनिंग

Fri, 05 Jul 2024 08:40 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्दू के मशहूर शायर और गीतकार कैफी आजमी के जीवन पर सुमंत्र घोषाल ने 'कैफीनामा' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है, जिसमें उनके जीवन से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में जानने को मिलेगा।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री 'कैफीनामा' - फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर शायर, गीतकार और लेखक कैफी आजमी के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है। इसका नाम 'कैफीनामा' रखा गया है। सुमंत्र घोषाल ने इसका निर्देशन किया है। कैफी की बेटी और अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर को साझा किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे पिता कैफी आजमी के जीवन और कार्यों पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म, जिसका निर्देशन सुमंत्र घोषाल ने किया है।"

विज्ञापन




16 जुलाई को मुंबई में होगी 'कैफीनामा' की स्क्रीनिंग
'कैफीनामा' में कैफी आजमी के जीवन से जुड़ी कई सारी घटनाओं के बारे में जानने को मिलेगा। डॉक्यूमेंट्री को सेंट पॉल्स मीडिया कॉम्पलेक्स, 24 रोड़, बांद्रा पश्चिम में 16 जुलाई, 2024 को शाम छह बजे दिखाया जाएगा। इसकी अवधि 90 मिनट है और स्क्रीनिंग के बाद निर्देशक सुमंत्र घोषाल और शबाना आजमी के साथ सवाल-जवाब का भी सत्र होगा। 'कैफीनामा' का निर्माण मिजवान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया है।

Indian 2: एसजे सूर्या को राम चरण की फिल्म की वजह से मिला 'इंडियन 2' में रोल, कहा- सीन देखकर चौंक जाएंगे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अग्रणी गीतकारों में से थे कैफी आजमी
कैफी आजमी का जन्म 14 जनवरी, 1919 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मिजवां गांव में हुआ था। उनका असली नाम अख्तर हुसैन रिजवी था। कैफी को बचपन में ही कविताएं पढ़ने का शौक लग गया था और धीरे-धीरे वो खुद भी लिखने लगे थे। कैफी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अग्रणी गीतकारों में से एक थे। आज भी उनके लिखे गीतों को सुना जाता है। 10 मई, 2002 को 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 'वक्त ने किया क्या हसीं सितम', 'ये दुनिया ये महफिल', 'मिलो न तुम तो हम घबराए' और 'इक जुर्म करके हमने चाहा था मुस्कुराना' उनके कुछ प्रमुख गीत है।

Maa Kaali Teaser: घोष परिवार के साथ हुई घटना को उजागर करती है 'मां काली', टीजर में दिखी दर्दनाक झलक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें