निर्देशक और फिल्म निर्माता सुभाष घई हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें कौन सा अभिनेता अच्छा लगता है, कौन महान लगता है, कौन खराब अभिनेता है और कौन केवल अभिनेता है।
निर्देशक और फिल्म निर्माता सुभाष घई हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में सुभाष ने बताया कि इंडस्ट्री में कौन सा अभिनेता अच्छा है, कौन महान है, कौन खराब अभिनेता है और कौन केवल अभिनेता है।
ताल, यादें, परदेस, किसना, युवराज, सौदागर, खलनायक, राम लखन, कर्मा, मेरी जंग और हीरो समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले सुभाष घई ने हाल ही में, अरबाज खान को साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने जैकी श्रॉफ को एक बुरा अभिनेता करार दिया। जैकी ने घई द्वारा निर्देशित हीरो से अपने करियर की शुरूआत की थी। हालांकि, सुभाष ने यह भी कहा उन्होंने जैकी को सिखाया और वो धीरे-धीरे एक अच्छे अभिनेता बन गए।
घई ने शाहरुख खान को ‘अच्छे अभिनेता’ की श्रेणी में रखते हुए बताया कि अच्छे अभिनेता वो होते हैं, जो सीन को समझ लेते हैं और फिर उसे बढ़िया ढंग से करके दिखाते हैं। मालूम हो कि सुभाष घई और शाहरुख खान ने परदेस फिल्म में एक साथ काम किया था।
दिलीप कुमार और सुभाष घई
- फोटो : इंस्टाग्राम @subhashghai1
सुभाष ने दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को 'महान अभिनेताओं' की श्रेणी में रखा। महान अभिनेता से उनका मतलब यह है कि ऐसे अभिनेता जो खराब लिखे हुए सीन को भी इस तरह से परफॉर्म कर देते हैं कि दर्शकों को लगता है कि यह तो महान सीन है।
अनिल कपूर को केवल 'अभिनेता' बताते हुए सुभाष घई ने कहा कि अभिनेता ऐसे लोग होते हैं, जो निर्देशक की बात सुनते हैं। उनसे लखन जैसा रोल करने के लिए कहिए या फिर वकील का रोल, अभिनेता उसे कर देते हैं।