पठान, स्त्री 2, कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से फिल्म को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म ने 60.3 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 'कल्कि 2898 एडी' (हिंदी) और 'फाइटर' को पछाड़ते हुए 'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है।
'स्त्री 2' का बुधवार को कुछ खास ओपनिंग प्रीमियर हुआ, इस दौरान फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। गुरुवार को फिल्म ने 51.8 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग डे पर 60.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। ये फिल्म साल 2018 में आई 'स्त्री' का सीक्वल है। 'स्त्री 2' ने 'स्त्री' को भी पछाड़ दिया है। 'स्त्री' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में छह दिन लगे थे।