फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: कृति सेनन ने की 'स्त्री 2' की जमकर तारीफ, बोलीं- 'हंसते-हंसते मेरे गाल दर्द होने लगे'

Fri, 16 Aug 2024 01:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर प्रशंसकों और सेलेब्स की राय लगातार सोशल मीडिया पर आ रही है। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया एक नोट के लिए सोशल मीडिया पर साझा की है।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्री 2' 14 की रात को ही रिलीज कर दी गई थी क्योंकि 15 को दो और बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई, जिनमें अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' शामिल है। 'स्त्री 2' को लेकर प्रशंसकों, और सेलेब्स की लगातार प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। इसी बीच 'स्त्री 2' को लेकर कृति सेनन ने भी अपनी प्रतिक्रिया को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताते हुए फिल्म के सभी कलाकारों की तारीफ की है। 
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक और फिल्म की तारीफ
फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और बाकी कलाकारों सहित फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक की भी जमकर तारीफ की है। कृति ने लिखा, ''वाकई में फिल्म धमाकेदार है, यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह एक हंसी से भरी राइड की तरह है, जिसमें सभी की अदाकारी बेहरतीन दिखीं साथ ही फिल्म का क्लाइमैक्स आउटस्टेंडिंग रहा।'' इसके बाद कृति ने फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक के बारे में लिखा, ''कमाल कर दिया यार... बहुत ज्यादा गौरवान्वित'' इसके बाद कृति ने मैडॉक कि इस पांचवीं फिल्म के लिए लिखा, ''आप सभी ने कमाल कर दिया''

राजकुमार और बाकी अभिनेता की केमेस्ट्री की तारीफ
कृति सेनन ने फिल्म 'स्त्री 2' के मुख्य कलाकारों में से एक राजकुमार राव के बारे में लिखा, ''मेरे दोस्त तुम कमाल हो और तुम सभी दोस्तों की दोस्ती बेजोड़ है।'' इसके अलावा पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना की तारीफ में कृति ने लिखा, ''आप लोगों की केमेस्ट्री कमाल है, मैं लगातार हंसती रही जब तक हंसते-हंसते मेरे गाल दर्द होने लगे।''
विज्ञापन



श्रद्धा कपूर की तारीफ
इसके अलावा कुति सेनन ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के लिए लिखा, ''वो स्वैग और वो हीरो की एंट्री वाला सीन देखकर मेरा मन सीटी बजाने का कर रहा था।''
विज्ञापन


आपको बता दें कि कृति सेनन भी मैडॉक यूनिवर्स की फिल्म 'भेड़िया' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस फिल्म में कृति एक भेड़िया के रूप में नजर आई थीं। हालांकि साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' में कृति का एक डांस नंबर था 'आओ कभी हवेली पे', जिसे सभी ने पसंद किया था।
War 2: पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने ऋतिक की तारीफों के बांधे पुल, 'वॉर 2' में दिखेगा धांसू डांस सीक्वेंस


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें