क्यों नहीं चल रहीं हिंदी फिल्में?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक निर्माता दिनेश विजन का मानना है कि दर्शक उन कहानियों से जुड़ रहे हैं, जो 'नए भारत' के बारे में हैं। फिल्म निर्माता से पूछा गया कि हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में खराब प्रदर्शन क्यों कर रही हैं? साथ ही पूछा गया कि ऐसा क्या है जो वह दूसरों से अलग करते हैं। इस पर निर्माता ने कहा, 'मैं आपको यह नहीं बता सकता कि मैं क्या कर रहा हूं और दूसरे क्या नहीं कर रहे हैं, क्योंकि मैं भी वही कर रहा हूं। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि अभी हम महत्त्वाकांक्षी नहीं हैं। हम जिस तरह से सोचते हैं, उसमें हम भारतीय हैं और आम आदमी हमारे बारे में कहानियां पसंद करता है। ऐसी कहानियां चाहता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Mickey Rourke: करोड़ों रुपये का कर्ज, नहीं मिल रहा काम, ‘आयरन मैन 2’ के एक्टर ने बयां किया अपना दुख
आसपास के लोग मायने रखते हैं
दिनेश विजन ने आगे कहा कि हमारे आसपास कैसे लोग हैं, यह भी महत्वपूर्ण हैस क्योंकि उससे आपके फैसलों पर भी असर दिखाई देता है। निर्माता ने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे राइटर-डायरेक्टर जमीन से जुड़े हुए और वास्तविक लोग हैं। सभी नए भारत से जुड़े हुए हैं। यह जानना महत्वपूर्ण है कि हम कौन हैं और नए भारत को इस बात पर गर्व है कि वे कौन हैं? निर्माता ने फिल्म 'भूल चूक माफ' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर यह कहा।
यह खबर भी पढ़ें:
Akshay Kumar: 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, साझा की खास तस्वीर
बोले- 'यहां कहानियों का खजाना है'
दिनेश विजन का कहना है, 'इंडस्ट्री में करने के लिए काफी कुछ है। यहां स्टोरीज का खजाना है'। दिनेश विजन ने आगे कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें करण शर्मा, लक्ष्मण उतेकर और अमर कौशिक जैसे सही कहानीकार मिले, जिन्हें भारत की कहानियां सुनाने में गर्व महसूस होता है। बात करें उनकी आगामी फिल्म 'भूल चूक माफ' की तो ये 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Star Kids: रिद्धिमा से लेकर अंशुला तक, इन स्टारकिड्स ने फिल्मों से कोसों दूर रहकर बनाई अलग पहचान