फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christopher Landon: क्रिस्टोफर लैंडन का चौंकाने वाला खुलासा, जान से मारने की धमकियों के चलते छोड़ी 'स्क्रीम 7'

Thu, 10 Apr 2025 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Director Christopher Landon: निर्देशक क्रिस्टोफर लैंडन पहले आगामी अमेरिकी फिल्म 'स्क्रीम 7' का निर्देशन कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इससे हाथ पीछे खींच लिए। डायरेक्टर ने इसकी वजह बताई है।
विज्ञापन
निर्देशक क्रिस्टोफर लैंडन - फोटो : साभार-@imdb.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी फिल्म 'स्क्रीम 7' के निर्देशन की कमान पहले निर्देशक क्रिस्टोफर लैंडन ने संभाली थी। हालांकि, बाद में वे फिल्म से बाहर हो गए। उनके अलावा अभिनेत्री मेलिसा बैरेरा भी फिल्म का हिस्सा थीं। बाद में वे भी फिल्म से हट गईं। ऐसी खबरें आईं कि मेलिसा बैरेरा को क्रिस्टोफर लैंडन ने फायर किया। मगर, निर्देशक ने ऐसे दावों को खारिज किया है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर भी चौंकाने वाले खुलासा किया कि वे खुद क्यों फिल्म के निर्देशन से पीछे हटे।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा- 'मेरे परिवार और मुझे धमकियां मिलीं'
निर्देशक क्रिस्टोफर लैंडन का कहना है कि उन्होंने 'स्क्रीम 7' से मेलिसा बैरेरा को कभी नहीं निकाला। साथ ही निर्देशक ने कहा कि वे खुद भी इसलिए फिल्म से बाहर हुए, क्योंकि लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। क्रिस्टोफर ने कहा, 'लोग मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यहां तक कि एफबीआई को भी इसमें शामिल होना था। मुझे मैसेज मिले, जिनमें कहा गया था, 'आपके बच्चों को ढूंढ़ने जा रहा हूं और मैं उन्हें मार डालूंगा, क्योंकि आप बाल हत्या का समर्थन करते हैं'। निर्देशक ने आगे कहा कि विभिन्न स्टूडियो के सुरक्षा प्रमुख और एफबीआई को धमकियों की जांच करनी पड़ी। 

यह खबर भी पढ़ें:
Lisa: सीरीज ‘व्हाइट लोटस 3’ के निर्देशक ने ब्लैक पिंक स्टार लीजा को सराहा, सिंगर-रैपर के बारे में कही ये बात

इस वजह से बाहर हुईं मेलिसा बैरेरा
क्रिस्टोफर ने वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। पहले क्रिस्टोफर लैंडन 'स्क्रीम 7' के मूल निर्देशक थे। तब शुरुआत में मेलिसा बैरेरा और जेना ओर्टेगा मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, नवंबर 2023 में, बैरेरा को इस्राइल-हमास संघर्ष पर उनकी टिप्पणियों के कारण प्रोजेक्ट से बाहर किया गया। इसके बाद, ओर्टेगा ने भी फिल्म छोडने का एलान किया। बाद में, लैंडन ने भी निर्देशन से हाथ पीछे खींच लिए। 

यह खबर भी पढ़ें:
Rajkummar Rao: अपनी जिंदगी के इन पलों को दोबारा जीना चाहते हैं राजकुमार राव, ‘स्त्री 2’ को लेकर कही ये बात
विज्ञापन

अब कौन कर रहा निर्देशन?
क्रिस्टोफर ने कहा 'मैंने मेलिसा बैरेरा को नहीं निकाला। बहुत से लोग सोचते हैं कि इसमें मेरा कुछ हाथ था, लेकिन यह मेरा काम नहीं था। इस स्थिति पर मेरा बिल्कुल कंट्रोल नहीं था। ऑर्टेगा ने हाल ही में बताया कि बाहर था कि बैरेरा को फायर किए जाने के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ी। क्रिस्टोफर के फिल्म से हटने के बाद 'स्क्रीम 7' का निर्देशन अब केविन विलियमसन कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Tamanna Bhatia: अजय देवगन बोले- सबके दिल और दिमाग पर चढ़ेगा तमन्ना का नशा, इस दिन रिलीज होगा 'रेड 2' का गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें