फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas On Big B: प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए रटे जवाब, दो वाक्य से ज्यादा बोलने पर दीपिका भी हैरान

Thu, 20 Jun 2024 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीती रात यानि बुधवार को मुंबई में हुए फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के प्री रिलीज इवेंट में खूब रौनक रही। फिल्म के सितारे- अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन मौजूद रहे। इस दौरान प्रभास ने बताया कि वे बिग बी के जबरा फैन हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' है। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी हैं। बुधवार को इस फिल्म का प्री रिलीज इवेंट आयोजित हुआ। इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान प्रभास ने खुलासा किया कि वे अमिताभ बच्चन के जबरा फैन हैं। साथ ही बताया कि बिग बी का जो हेयरस्टाइल 70 के दशक में खूब लोकप्रिय हुआ, वैसा ही हेयरस्टाइल उनके एक अंकल रखा करते थे। 

विज्ञापन


प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को कहा शुक्रिया
प्रभास ने फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त और निर्देशक नाग अश्विन का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका देने के लिए वे अपने निर्माता और निर्देशक दोनों के शुक्रगुजार हैं। यह एक सपना सच होने जैसी बात है। प्रभास के मुताबिक, 81 वर्षीय अमिताभ बच्चन पूरे देश में लोकप्रियता पाने वाले पहले अभिनेता रहे हैं। इसके अलावा प्रभास ने बिग बी से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे बिग बी के पैर छू रहे थे तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि अगर प्रभास ऐसा करते हैं तो वे भी ऐसा करेंगे। इस पर प्रभास ने कहा 'सर, प्लीज, मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता'।
Tv Actresses: लोकप्रियता के मामले पति से आगे हैं टीवी की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में रुबीना और दीपिका भी शामिल
विज्ञापन


दीपिका पादुकोण हुईं हैरान
बीता रीत मुंबई में हुए इवेंट को प्रभास के दोस्त और अभिनेता राणा दुग्गुबाती ने होस्ट किया था। प्रभास ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में कहा, 'हम इनकी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। वे पहले एक्टर हैं, जो देश के हर हिस्से तक पहुंचे। नॉर्थ, साउथ, तेलुगु, तमिल हर जगह। हमने अपने आसपास कई लोगों को अमिताभ बच्चन हेयरस्टाइल में देखा। ज्यादा हाइट वाले लोगों को अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा'। इवेंट में प्रभास को पहली बार दो वाक्य से ज्यादा बोलते देख दीपिका ने हैरानी जताई। दीपिका ने कहा कि पहली बार वह प्रभास को दो से ज्यादा वाक्य बोलते देख रही हैं और इसलिए हैरान भी हैं। उन्होंने प्रभास के लिए इसी बात पर सबसे तालियां बजाने की बात कही। 
विज्ञापन

Kota Factory 3 Star Cast: ‘कोटा फैक्ट्री’ में इन कलाकारों ने किया है अभिनय, जानिए स्टार कास्ट के बारे में

दीपिका के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा
दरअसल, प्रभास किसी इवेंट में अमिताभ बच्चन के नाम का जिक्र होने पर पैर छूने वाली बात का जिक्र करना नहीं भूल रहे। उनका एक जैसा जवाब सुनकर लगता है कि जैसे उन्होंने जवाब रट लिए हों। इवेंट दीपिका को लेकर प्रभास ने कहा कि वे हमेशा से उनके साथ काम करना चाहते थे। दीपिका को लेकर प्रभास ने कहा, 'कुछ स्टार्स इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचे हैं। वे खूबसूरत हैं, सुपरस्टार हैं, शानदार हैं कलाकार हैं। उनके साथ काम करना कमाल का अनुभव है'। फिल्म  'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज हो रही है।
Series On Education: छात्रों के जीवन संघर्ष और शिक्षा घोटालों को उजागर करती हैं ये सीरीज, ओटीटी पर हैं मौजूद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें