फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur 3 Trailer: मिर्जापुर 3 का ट्रेलर जारी, गुड्डू पंडित का भौकाल, कालीन भैया की चाल, दिखेगी छल-कपट की झलक

Thu, 20 Jun 2024 02:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'मिर्जापुर 3' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस शो में नजर आए सभी किरदारों को पसंद करने वाले फैंस की अपनी एक अलग सूची है। फैंस लंबे वक्त से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। हाल में ही इसके तीसरे सीजन के रिलीज डेट की घोषणा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इसे 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाएगा। अब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।  

विज्ञापन

पूर्वांचल के अपराध की कहानी दिखा रही सीरीज
मिर्जापुर 3 के ट्रेलर को देख दर्शकों को वापस से पुरानी वाइब मिल रही है। ट्रेलर के जबर्दस्त डायलॉग सुन आप सीरीज देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे। पिछले सीजन के क्लाइमैक्स के बाद तीसरा सीजन उसी कहानी को आगे बढ़ाएगी। पूर्वांचल के अपराध और सत्ता पाने की लालच में सीरीज के सारे कलाकार एक-दूसरे के साथ खून खराबा करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
सीरीज में गुड्डू पंडित यानी कि अली फजल का डायलॉग लोगों को बताने का, कालीन भैया गॉन और गुड्डू पंडित ऑन। दर्शकों की विशेष सराहना बटोर रहा है। मिर्जापुर की गद्दी पाने की लड़ाई में गुड्डू पंडित कालीन भैया पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'मिर्जापुर 3 के ट्रेलर को देख अब सीरीज देखने की चाह बढ़ गई है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'गुड्डू पंडित का भौकाल कायम है। अब कालीन भैया का पलटवार देखने के लिए उत्साहित हूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'वही डर, वही दहशत और वही खून खराबा। मिर्जापुर का तीसरा सीजन जबर्दस्त होने वाला है।'
विज्ञापन


इन कलाकारों से सजी है मिर्जापुर 3
'मिर्जापुर' सीरीज में कई नामचीन कलाकार नजर आए हैं। सीरीज में पंकज त्रिपाठी को 'कालीन भैय्या' और अली फजल को 'गुड्डू पंडित' की भूमिका में काफी पसंद किया गया है। इनके अलावा दिव्येंदु शर्मा भी 'मुन्ना त्रिपाठी' के किरदार में सीरीज के पहले दो सीजन के लिए काफी महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुए थे। इन कलाकारों के अलावा इस सीजन में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता गौर, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा ,राजेश तैलंग आदि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें