फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan: 'वेट्टैयन' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को लग सकता है झटका, रिलीज डेट टलने की अटकलें तेज

Sat, 07 Sep 2024 09:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों जल्द ही झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकने वाली है।
 
विज्ञापन
वेट्टैयन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्या अभिनीत 'कंगुवा' और रजनीकांत की 'वेट्टैयन' एक ही तारीख 10 अक्तूबर को रिलीज हो रही थीं। वहीं, सूर्या ने बीते दिन रजनीकांत के लिए रास्ता साफ करते हुए 'कंगुवा' की रिलीज डेट को बदलने की ठानी। सूर्या ने कहा था कि रजनीकांत उनसे वरिष्ठ हैं इसलिए निर्माताओं ने रिलीज को स्थगित करने और 'वेट्टैयन' के लिए रास्ता बनाने का फैसला किया है। हालांकि, अब 'वेट्टैयन' की रिलीज डेट बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं, जिसने रजनीकांत के प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। 

तय समय पर रिलीज नहीं होगी 'वेट्टैयन'? 

'वेट्टैयन' की रिलीज डेट बदलने की खबरों ने तब तूल पकड़ा जब लोगों को इसकी रिलीज को लेकर कोई हलचल नहीं दिखाई दी। दरअसल, 'वेट्टैयन' की रिलीज में महज एक महीने का समय बाकी है लेकिन टीम ने कुछ भी महत्वपूर्ण जारी नहीं किया है। न ही कलाकार इसका प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इससे प्रशंसक निराश हो उठे हैं। साथ ही नवीनतम चर्चा ने उनकी चिंता और ज्यादा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की भक्ति में लीन हुए सितारे, बप्पा की मूर्ति के साथ आए नजर

निर्माताओं की चुप्पी ने बढ़ाई प्रशंसकों की चिंता 

फिल्मी गलियारों में चल रही हलचल के मुताबिक, 'वेट्टैयन' तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी। इन अटकलों से फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को झटका लगना लाजमी है। फिल्म यूनिट से स्पष्टीकरण की मांग शुरू हो गई है। हालांकि, निर्माताओं ने इन अफवाहों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कुछ समय पहले फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध ने कहा था कि पहला गाना जल्द ही रिलीज होगा, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हो सका है। 

Shraddha Kapoor: 'छिछोरे' की रिलीज को पांच साल पूरे, श्रद्धा कपूर ने साझा की फिल्म से जुड़ी अपनी यादें

'वेट्टैयन' का निर्माण, स्टारकास्ट 

'वेट्टैयन' तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है। 'वेट्टैयन' का निर्देशन 'जय भीम' फेम फिल्म निर्माता टीजे ज्ञानवेल ने किया है। यह रजनीकांत के साथ उनकी पहली फिल्म है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। इसमें रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक और रक्षण जैसे सितारे शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें