फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan: रजनीकांत की 'वेट्टैयन' पर आया बड़ा अपडेट, निर्माताओं ने शूटिंग सेट की तस्वीर साझा कर दी यह जानकारी

Mon, 13 May 2024 08:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आया है। मेकर्स ने हाल ही में जानकारी दी है कि फिल्म के मुख्य अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। निर्माताओं की तरफ से शूटिंग सेट की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की गई है।
विज्ञापन
वेट्टैयन की शूटिंग सेट पर रजनीकांत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही वेट्टैयन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फैंस दोनों सितारों को लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण के इस पोस्ट से रॉक का क्या है संबंध? 'बेबी जॉन' अभिनेता के जिम सॉन्ग पर भी हो रही चर्चा

रजनीकांत ने शूटिंग की पूरी
ताजा जानकारी के अनुसार रजनीकांत ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए दी है। प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस की ओर से साझा किए गए फोटो में सेट पर रजनीकांत फिल्म की टीम के साथ नजर आ रहे हैं। वेट्टैयन शीर्षक रजनीकांत के फैंस के लिए काफी ज्यादा महत्व रखता है। यह उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म चंद्रमुखी में उनके निभाए किरदार की याद दिलाता है। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और बिग बी एक साथ 33 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। दोनों ने कुछ हफ्ते पहले मुंबई में एक शेड्यूल पूरा किया था।

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म तमिल भाषा के साथ हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी प्रदर्शित होगी। दोनों दिग्गज सितारों के अलावा फिल्म में फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन और रितिका सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में लोगों को अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत सुनने को मिलेगा। मेकर्स इस फिल्म को अक्टूबर में रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुली में भी आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रजनीकांत लोकेश कनगराज की फिल्म कुली में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के टाइटल का एलान किया गया था। इस फिल्म से रजनीकांत का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Sanjay Kapoor: संजय कपूर का छलका दर्द! कहा- बुरे वक्त में भी भाई बोनी कपूर ने नहीं दिया मुझे काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें