फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: विदेश में दिखा महेश बाबू का जलवा, एनबीए मैच के बीच बजाया गया 'गुंटूर कारम' का यह गाना

Mon, 01 Apr 2024 01:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंटूर करम' के इस गाने को एसएस थमन ने बनाया है। यूट्यूब पर इस गाने को करोड़ों बार देखा जा चुका है। फिल्म को इसी साल संक्रांति के मौके पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
गुंटूर कारम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू हाल ही में फिल्म गुंटूर कारम में नजर आए थे। इस फिल्म का गाना  'कुर्ची मदाथा पेटी' काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। इस गाने का क्रेज देश के साथ अब विदेश में भी नजर आ रहा है। हाल ही में यह गाना अमेरिका के ह्यूस्टन में एक एनबीए मैच के बीच में बजाया गया। डांसर्स का एक समूह हाफ टाइम के दौरान इस गाने पर परफॉर्म करता नजर आया। 
विज्ञापन

OTT This Week: ओटीटी पर इस सप्ताह मिलेगा कॉमेडी के साथ एक्शन का डबल धमाका, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

हाफ टाइम में बजाया गया गाना
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गुंटूर  कारम के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी साझा किया गया है। पेज ने वीडियो साझा करते हुए उल्लेख किया है कि 'कुर्ची मदाथा पेटी' का जलवा पूरे विश्व में फैल रहा है।
विज्ञापन

Farah Khan: फराह ने 'मैं हूं ना' की सफलता का किंग खान को दिया श्रेय, बोलीं- फिल्म बनाऊंगी तो शाहरुख के साथ ही
विज्ञापन


फिल्म की टीम ने साझा किया वीडियो
यह एनबीए मैच ह्यूस्टन के टोयोटा सेंटर में हुआ। 'गुंटूर कारम' के आधिकारिक एक्स पेज ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, "'कुर्ची मदाथा पेटी' का जादू विश्वस्तर पर फैलने का गवाह बनें! सुपरस्टार महेश बाबू के गाने पर इलेक्ट्रिफाइंग डांस ने ह्यूस्टन में टोयोटा सेंटर को रोशन कर दिया।"
BMCM: फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे अक्षय-टाइगर, विशाल मिश्रा के कॉन्सर्ट में की धमाकेदार एंट्री

नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं फिल्म
त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंटूर करम' के इस गाने को एसएस थमन ने बनाया है। यूट्यूब पर इस गाने को करोड़ों बार देखा जा चुका है। फिल्म को इसी साल संक्रांति के मौके पर रिलीज किया गया था। फिलहाल इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म में राम्या कृष्णन, जगपति बाबू, प्रकाश राज, जयराम और मीनाक्षी चौधरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Boney Kapoor: 'श्रीदेवी ने किया था मां का अंतिम संस्कार, दी थी चिता को आग', बोनी ने पत्नी को बताया धार्मिक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें