नेचुरल स्टार नानी जल्द ही हिट द थर्ड केस में नजर आने वाले हैं। फिलहाल, इस फिल्म की जोर-शोर से शूटिंग चल रही है। इस फिल्म फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
अभिनेता नानी तमिल सिनेमा का एक प्रमुख चेहरा हैं। अपनी अदाकारी से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। मुश्किल से मुश्किल किरदार को आसानी से निभाने की कला की वजह से प्रशंसक उन्हें प्यार से नेचुरल स्टार कहते हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म फिल्म सारिपोधा सानिवारम की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने सूर्या नाम के शख्स का किरदार निभाया है।
इस फिल्म के बाद नानी ने कोई ब्रेक नहीं लिया है और अब अपनी आगामी फिल्म हिट द थर्ड केस की शूटिंग में जुट गए हैं। शैलेश कोलानू के निर्देशिन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल विजाग में चल रही है। ताजा चर्चा यह है कि केजीएफ में अपनी भूमिका से लोगों पर अपनी अदाकारी की गहरी छाप छोड़ने वाली श्रीनिधि शेट्टी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। Game Changer: इस दिन धूम मचाएगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का टीजर, निर्माताओं ने उठाया रिलीज डेट से पर्दा