साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को अपनी फिल्म 'पुष्पाः द राइज' के लिए देश ही नहीं विदेश में भी बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और अब यह जल्द रूस में भी रिलीज होने जा रही है। वहीं, इस सबके बीच रूस के लोगों पर 'पुष्पा' का खुमार चढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर रशियन महिलाओं के एक ग्रुप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्म के गाने पर डांस कर रही हैं।