फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sivakarthikeyan: जयम रवि के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे शिवकार्तिकेयन, ऐसा होगा अभिनेता का किरदार

Tue, 07 Jan 2025 12:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिवकार्तिकेयन अपनी आगामी फिल्म एसके 25 में जयम रवि के साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही शिवकार्तिकेयन ने जयम रवि के किरदार को लेकर भी बात की है।
विज्ञापन
शिवकार्तिकेयन- जयम रवि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकार्तिकेयन ने 'अमरन' के बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के बाद जयम रवि के साथ उनकी फिल्म में हाथ मिलाया है। वह निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ एसके 25 में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

एसके 25 को लेकर की बात
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से शिवकार्तिकेयन ने एसके 25 को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रोमो पहले ही शूट हो चुका है। हमने इस फिल्म की शुरुआत कर दी है और प्रोमो शूट दो दिन पहले ही हुआ है। यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर बनने वाली पीरियड ड्रामा है। यह और भी बड़े पैमाने पर बनने वाली है।

 

जयम रवि निभाएंगे खलनायक का किरदार
बातचीत में उन्होंने जयम रवि को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने सीनियर जयम रवि के साथ काम करने जा रहे हैं। मुझे उन्हें खलनायक नहीं कहना चाहिए, लेकिन वे खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। और जब उन्होंने इसके लिए हां कहा तो मैं बहुत खुश हुआ। यह एक बहुत ही मजबूत किरदार है।

Allu Arjun: संध्या थिएटर में भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन, जाना हाल

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
निर्देशक सुधा कोंगरा 'सोरारई पोटरु' फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं, शिवकार्तिकेयन की हालिया रिलीज फिल्म 'अमरन' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। आगामी फिल्म 'एसके 25' को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में अथर्व भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। जयम रवि हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने बीते साल 2024 में अपनी पत्नी आरती से तलाक की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- Ram Kapoor: क्या राम कपूर को सलमान खान से मिली इंस्पिरेशन, वेट लॉस-टांसफॉर्मेशन के कारण चर्चा में आए


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें