फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल आठ वर्षीय लड़के की सेहत का हाल जानने आज मंगलवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल जाकर घायल श्रीतेज का हालचाल लिया और फिर वहां से रवाना हुए। 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अल्लू आज उसकी सेहत का हाल जानने पहुंचे।