तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीते दिन जहां तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गदर के निधन से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री दहल उठी थी, वहीं आज तमिल अभिनेत्री सिंधु ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। तमिल रोमांटिक-ड्रामा 'अंगड़ी थेरु' में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय रहीं सिंधु का सोमवार यानी 7 अगस्त को निधन हो गया। अभिनेत्री पिछले काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही थीं। 42 वर्ष की आयु में वह यह जिंदगी की जंग हार गईं।
2020 में कैंसर का शिकार हुई थीं सिंधु
सिंधु को 2020 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था और इसके बाद से वह लगातार इलाज करा रही थीं। अपनी इस जंग के दौरान अभिनेत्री ने अपने इलाज के लिए फाइनेंशियल मदद भी मांगी थी। ऐसा करने के लिए सिंधु ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। कार्ति, इसारी, सतीश कुमार और कई अन्य साउथ अभिनेताओं ने सिंधु के इलाज में मदद भी की थी।
Amarujala samvad 2023: 'मैं जो भी हूं अपने पिता की वजह से हूं', अमर उजाला संवाद में गुल पनाग ने कही मन की बात
करीब दो बजे हुआ निधन
सिंधु का कथित तौर पर सोमवार, 7 अगस्त को लगभग दो बजे निधन हो गया था। ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी की जंग हारने से पहले अभिनेत्री का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अभिनेता कोट्टाची ने सिंधु की मौत की खबर सोशल मीडिया पर साझा की है। सिंधु के निधन के बाद सितारों के साथ-साथ फैंस भी गम में डूब गए हैं। सभी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कुछ समय पहले बीमारी पर बोलीं थी सिंधु
सिंधु ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थीं। सिंधु का जीवन गरीबी में गुजरा। महज 14 साल की उम्र में ही अभिनेत्री की शादी हो गई थी। उन्हें अपने पति के बुरे बर्ताव के चलते शादी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात की थी। उन्होंने इमोशनल होकर बताया था कि डॉक्टर्स ने उनकी ब्रेस्ट काट दी है। उन्होंने कहा था कि वह इस तरह के दर्द और पीड़ा के साथ नहीं जीना चाहतीं।
Kangana Ranaut: कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ की जमानती वारंट की मांग, गीतकार पर लगाया गंभीर आरोप