इवेंट के दौरान सामंथा हुईं इमोशनल
इस इवेंट में जब फिल्म के निर्देशक गुनाशेखर बोल रहे थे तब वह भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को छलकने से रोक न सकीं। इस कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सामंथा को रोते हुए और अपने आंसू पोछकर मुस्कुराने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। एक यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ''हम आपके साथ हैं।'' वहीं बहुत से यूजर्स उन्हें कमेंट के जरिए हिम्मत दिला रहे हैं।
इस बीमारी से पीड़ित हैं सामंथा
समांथा ने इवेंट के दौरान कहा, “चाहे मैं जीवन में कितने भी संघर्ष कर लूं, एक चीज जो नहीं बदलेगी कि वह सिनेमा के प्रति मेरा प्यार है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि शाकुंतलम के साथ यह प्यार कई गुना बढ़ जाएगा।" इस दौरान उन्होंने फिल्म में मौका देने के लिए गुनाशेखर को शुक्रिया भी कहा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि वह मायोसाइटिस नामक एक दुर्लभ ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी यह बीमारी फिलहाल इस स्टेज पर नहीं है जिससे उन्हें जान का खतरा हो। शकुंतलम की बात करें तो फिल्म का निर्माण और निर्देशन गुनाशेखर ने किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 17 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। गुनाशेखर के साथ सामंथा की यह पहली फिल्म है।