फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: जमीन के पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे रजनीकांत, सुपरस्टार को देखने के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 02 Mar 2024 01:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत बीते कुछ महीनों से 'वेट्टाइयां' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में, वे हैदराबाद में इस फिल्म का शेड्यूल पूरा कर इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हुए भी नजर आए थे।
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत की गिनती देश के सबसे बड़े कलाकारों में होती है। उनके चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं। अभिनेता ने तमिलनाडु के चेंगलपेट के थिरुपोरुर में एक जमीन खरीदी है। हाल ही में इसके पंजीकरण के लिए अभिनेता को रजिस्ट्रार कार्यालय में देखा गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Shaque The Doubt: जीनत अमान पर बनने जा रही है बायोपिक, जानिए किस अभिनेत्री के हिस्से आया यह खूबसूरत किरदार

वीडियो आया सामने
दरअसल, जैसी ही प्रशंसकों को उनके आगमन की खबर मिली वैसे ही उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। कार्यालय के बाहर अभिनेता सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए। उन्होंने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। साथ ही, उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के साथ सेल्फी भी ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अस्पताल बनाने के लिए थिरुपोरूर में जमीन खरीदी है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वे इस जमीन पर उनका अस्पताल बनाने का इरादा है या घर बनाने का। 

इस फिल्म में आएंगे नजर
रजनीकांत बीते कुछ महीनों से 'वेट्टाइयां' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में, वे हैदराबाद में इस फिल्म का शेड्यूल पूरा कर इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हुए चेन्नई पहुंचे थे। इतने बड़े सुपरस्टार को इकोनॉमी क्लास में यात्रा करता देख फैंस भी हैरान रह गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'वेट्टाइयां' की शूटिंग मार्च के अंत तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन

कई बड़े प्रोजेक्ट में दिखेंगे रजनीकांत
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन और रितिका सिंह जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 'वेट्टाइयां' के बाद रजनीकांत थोड़े समय के लिए ब्रेक लेंगे और फिर निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी फिल्म 'थलाइवर 171' की शूटिंग शुरू करेंगे। हाल ही में उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म की घोषणा की है। 
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग सामारोह में रिहाना ने गलती से राधिका को बुलाया इस नाम से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें