दरअसल, सोशल मीडिया पर कोरियन लड़की ने ‘पुष्पा’ के गाने ''तेरी झलक शर्फी श्रीवल्ली' पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लड़की टीवी के सामने डांस कर रही है और पीछे अल्लू अर्जुन का 'तेरी झलक शर्फी' गाना चल रहा है। वीडियो में लड़की अल्लू अर्जुन की तरह ही कपड़े पहनकर तैयार हुई है और उनका डांस स्टाइल भी पूरी तरह कॉपी कर रही है। सोशल मीडिया पर कोरियन लड़की के डांस की जमकर तारीफ हो रही है।
Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जानें पूरी डिटेल्स
कोरियन लड़की की इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी महीनों पहले शेयर किया गया है, लेकिन अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को अभी तक तीन लाख 33 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कोरियन भारतीयों के प्रति बेहद आकर्षित हैं और इसलिए वह भारत को उतना ही प्यार करते हैं जितना कोरिया को करते हैं।' वहीं, कई लोग कोरियन लड़की से भारत आने की भी गुजारिश कर रहे हैं।
Riya Sen: कौन हैं रिया सेन, जो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आईं नजर