फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का आशियाना, सलमान-आमिर के बने पड़ोसी

Tue, 17 Sep 2024 03:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की गिनती दक्षिण भारत के शानदार अभिनेताओं में होती है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में अपनी मलयालम फिल्म आदुजीविथम: द गोट लाइफ से खूब वाहवाही लूटी। ब्लेसी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस साल वह हिंदी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ भी नजर आए थे। इस बीच  अभिनेता अपने नए फ्लैट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। 

Allu Arjun: एटली नहीं त्रिविक्रम से चल रही अल्लू अर्जुन की बात, आगामी फिल्म पर सामने आई बड़ी जानकारी
विज्ञापन


इतने में खरीदा नया आशियाना

उन्होंने  कथित तौर पर मुंबई में बांद्रा के पाली हिल में एक शानदार डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पृथ्वीराज के हाल ही में खरीदे गए फ्लैट की कीमत 30.6 करोड़ रुपये है और यह 2970 वर्ग फुट में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता का यह डुप्लेक्स नारायण टेरेस नाम की एक इमारत में स्थित है। बताया जा रहा है कि इस खरीदे गए फ्लैट में साथ अभिनेता को चार कार पार्किंग स्थान भी मिले हैं। इसके लिए लेन-देन 12 सितंबर को पंजीकृत किया गया था और 1.84 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30000 रुपये का पंजीकरण शुल्क चुकाया गया था।

Rajkummar Rao: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के प्रचार में जुटे राजकुमार राव, साझा कीं फिल्म की झलकियां

कई सितारों हैं पड़ोसी

पाली हिल में पृथ्वीराज का यह दूसरा घर है। इसी इलाके में अभिनेता और उनकी पत्नी सुप्रिया मेनन के पास  एक और आलीशान अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये है। पाली हिल की गिनती मुंबई के बहुत ही पॉश इलाकों में होती है, जहां सलमान खान , आमिर खान , संजय दत्त , नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे रहते हैं। कुछ समय पहले, रणवीर सिंह और तृप्ति डिमरी ने भी इसी इलाके में एक घर में निवेश किया था।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'ग्रेटेस्ट लीडर', खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें