फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी सलार, इस प्लेटफॉर्म ने किया एलान

Mon, 15 Jan 2024 07:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस एलान के बाद दक्षिण भारत के लोगों जहां खुशी जताई। वहीं, उत्तर भारतीय कमेंट बॉक्स में इसके हिंदी वर्जन को लेकर सवाल करते नजर आए।
विज्ञापन
'सलार' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सलार बीते साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर डंकी के साथ टक्कर होने के बाद भी फिल्म ने जमकर नोट छापे। जनवरी के महीने में भी यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में प्रभास के साथ पृध्वीराज सुकुमारन भी नजर आए हैं। दोनों की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा होंगे आयुष्मान, मिला कार्यक्रम का विशेष निमंत्रण 

'सलार' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी सलार
बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब सलार ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को रिलीज करने का आधिकारिक एलान कर दिया है। उन्होंने लिखा, "खानसार की जनता अपना जश्न शुरू कर सकती है। उनका सलार अपने राज्य में लौट आया है। सलार जल्द ही नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ में आ रही है।"

सलार - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी संस्करण को लेकर लोग पूछ रहे सवाल
ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस एलान के बाद दक्षिण भारत के लोग जहां खुशी जता रहे हैं। वहीं, उत्तर भारतीय कमेंट बॉक्स में इसके हिंदी वर्जन को लेकर सवाल करते नजर आए। बहुत से यूजर्स ने पूछा कि इसका हिंदी संस्करण क्यों नहीं लाया जा रहा है। नेटफ्लिक्स की ओर से भले ही सलार को रिलीज करने का एलान कर दिया गया है, लेकिन पोस्ट में इसकी डेट का कोई जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन

सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार ने अब तक की इतनी कमाई
सलार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 308 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.1 करोड़ रुपये बटोरे थे। यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। 25 दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 404.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
Surbhi Chandna: 13 साल की डेटिंग के बाद प्यार को शादी का नाम देना चाहती हैं सुरभि, बॉयफ्रेंड के साथ की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें