श्री कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर पहुंची टीम सलार
इस फिल्म की जबर्दस्त सफलता का जश्न मनाने के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, फिल्ममेकर प्रशांत नील और प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर सहित फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने मैंगलोर के पास श्री कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर का दौरा किया। फिल्म को मिली ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद टीम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
विदेश में भी दिखा सलार का जलवा
देश के साथ विदेश में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ की शानदार कमाई की है। मंदिर के दर्शन के बाद, होम्बले फिल्म्स आज बेंगलुरु में फिल्म की सफलता के लिए एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में प्रभास, प्रशांत नील और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित पूरी कास्ट और क्रू शामिल हुआ। सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं। इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं।
शादी से पहले भगवान राम का आर्शीवाद लेने पहुंचे रकुल और जैकी