फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudheer Babu: सुधीर बाबू के जन्मदिन पर जारी हुआ 20वीं फिल्म का पोस्टर, आरएस नायडू करेंगे फिल्म का निर्देशन

Sun, 11 May 2025 11:01 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sudheer Babu 20th Film Poster On Birthday: टॉलीवुड स्टार सुधीर बाबू का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर फिल्म निर्देशक आरएस नायडू ने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जो सुधीर की 20वीं फिल्म होगी।
 
विज्ञापन
सुधीर की 20वीं फिल्म की घोषणा - फोटो : X isudheerbabu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु अभिनेता सुधीर बाबू ने अपनी हालिया फिल्म मां नन्ना सुपरहीरो के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन के बाद अपने जन्मदिन पर एक नई फिल्म की घोषणा की है। उनकी 20वीं फिल्म का पोस्टर जारी हुआ, जिसमें वे एक सीढ़ी पर चढ़ते, तलवार लिए, शर्टलेस और लाशों से घिरे नजर आ रहे हैं। इस घोषणा से पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और अभिनेता सुधीर के फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

 

अपने जन्मदिन पर शेयर किया 20वीं फिल्म का पोस्टर
सुधीर बाबू ने एक्स पर अपनी 20वीं फिल्म का पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह कहीं पर लाशों के ढेर पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सुधीर ने एक्स पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चुप्पी टूटती है.. हिंसा बढ़ती है.. सेना में शामिल होते हैं।' इसके आगे लिखा, 'एक बार फिर- नन्नू दोचुकुंडुवते के पीछे का आदमी। इस बार, यह सिर्फ भावनाएं नहीं हैं... यह तबाही है..'

सुधीर की 20वीं फिल्म में क्या होगा खास
सुधीर की 20वीं फिल्म का पोस्टर एक रोमांचक और हिंसक थ्रिलर की ओर इशारा करता है। सुधीर बाबू और आरएस नायडू एक बार फिर एक्शन से भरपूर थ्रिलर के लिए साथ आए हैं, जिन्होंने पहले सुधीर के साथ नन्ना दोचुकुंडुवते में काम किया था। इसे टीजे विश्व प्रसाद और उनकी बेटी कृति प्रसाद पीपल मीडिया फैक्ट्री बैनर तले बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Pooja Bedi: बेबाक, बोल्ड और ग्लैमरस पूजा बेदी का है 55वां जन्मदिन, जानिए उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के किस्से
विज्ञापन

सुधीर का जन्म और करियर
पोसानी नागा सुधीर बाबू का जन्म 11 मई को विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ। वह एक भारतीय अभिनेता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शिव मानसुलो श्रुति में मुख्य अभिनेता के रूप में की। उनकी सफल फिल्मों में प्रेमा कथा चित्रम, बाघी, और सम्मोहनम शामिल हैं। उन्होंने 'सम्मोहनम' में अपने प्रदर्शन के लिए SIIMA स्पेशल जूरी पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें: Madame Tussauds: लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम चरण का वैक्स स्टैचू, पेट डॉग राइम की क्यूटनेस ने जीता दिल..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें