आज टॉलिवुड स्टार राम चरण ने लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया, जहां उनके साथ उनके माता-पिता चिरंजीवी और सुरेखा, पत्नी उपासना और उनका क्यूट पेट डॉग राइम भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम का वैक्स स्टैचू
आज रविवार को टॉलिवुड स्टार राम चरण ने लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके माता-पिता चिरंजीवी और सुरेखा, पत्नी उपासना और उनका पेड डॉग राइम भी मौजूद रहा। म्यूजियम जाने से पहले, लंदन की सड़कों पर हजारों प्रशंसकों ने राम चरण का जोरदार स्वागत किया। कुछ दिनों बाद, उनकी मोम की प्रतिमा को मैडम तुसाद सिंगापुर में स्थायी रूप से रखा जाएगा। खुद को देखकर हैरान रह गए राम चरण
इस मौके पर राम चरण ने कहा, “जब मैंने पहली बार यह स्टैच्यू देखा, तो मैं बिल्कुल दंग रह गया। यह एक दम सेम और अविश्वसनीय है। हाव-भाव से लेकर पोज तक और मेरे बगल में राइम की सटीक जानकारी तक। यह एक आईने में देखने जैसा है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि दुनिया भर के फैंस मुझे करीब से अनुभव करेंगे।”
क्या खास है राम की मोम की प्रतिमा की
राम चरण दुनिया के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा में उनका पालतू कुत्ता भी शामिल है। अनावरण के दौरान राम चरण ने राइम के साथ फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए। राइम की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया।
राम चरण का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो लंदन से लौटने के बाद पैन इंडिया स्टार राम चरण अपनी फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। इस फिल्म में राम के अलावा शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं और फिल्म का मधुर संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म से पहले राम फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई थी।