फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neyyattinkara Komalam Dies: प्रेम नजीर की पहली अभिनेत्री नेय्यत्तिनकारा कोमलम का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Fri, 18 Oct 2024 11:28 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम सिनेमा की पहली नायिकाओं में से एक नेय्यत्तिनकारा कोमलम उर्फ कोमला मेनन का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मेनन ने प्रेम नजीर की पहली फिल्म 'मरुमकल' में मुख्य भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
नेय्यत्तिनकारा कोमलम उर्फ कोमला मेनन का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा की पहली नायिकाओं में से एक नेय्यत्तिनकारा कोमलम उर्फ कोमला मेनन का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिग्गज अभिनेत्री ने 17 अक्तूबर, गुरुवार को आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। कथित तौर पर उन्हें हृदय संबंधी बीमारी के कारण 15 अक्तूबर को केरल के परसाला नामक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण नेय्याट्टिनकारा कोमलम उर्फ कोमला मेनन ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। 

आज होगा अंतिम संस्कार 

रिपोर्ट के मुताबिक, नेय्याट्टिनकारा कोमलम का अंतिम संस्कार आज यानी 18 अक्तूबर को दोपहर करीब 12.30 बजे वजुथुर में होगा। कोमला मेनन ने कुछ साल पहले अपने पति एम. चन्द्रशेखर मेनन को खो दिया था और अपनी उम्र संबंधी बीमारियों के कारण वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रहती थीं।

विज्ञापन


Mr & Mrs Smith 2: नए जॉन-जेन की तलाश में 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ-2' के मेकर्स, बिली इलिश के नाम की चर्चा तेज

कोमला मेनन का यादगार काम 

पंकजाक्ष और कुंजियम्मा के घर जन्मीं कोमला मेनन ने 1951 में जी. विश्वनाथ द्वारा निर्देशित 'वनमाला' से अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्हें बड़ा ब्रेक डेब्यू के अगले वर्ष मिला जब उन्होंने 1952 में प्रेम नजीर की पहली फिल्म 'मरुमकल' में मुख्य भूमिका निभाई, जो उनकी तीसरी फिल्म थी। इस भूमिका ने मलयालम सिनेमा में उनकी जगह पक्की कर दी। 'वनमाला' मलयालम में पहली जंगल फिल्म होने के लिए उल्लेखनीय थी। इसके बाद, वह 1952 में 'आत्मासंथी' में दिखाई दीं। 1954 में, उन्होंने एफ. नागूर की 'संदेही' में अभिनय किया और बाद में पी. रामदास के 'न्यूजपेपर बॉय' के कलाकारों में शामिल हो गईं। 

Samantha: वरुण धवन को लेकर सामंथा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'वो किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते'

विरोध का सामना कर निखरी थीं कोमला मेनन

एक रूढ़िवादी परिवार से आने वालीं कोमलम को अपने रिश्तेदारों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था, जिन्होंने उनके अभिनय करियर को अस्वीकार कर दिया था। इससे चुनौतियां पैदा हुईं और प्रोडक्शन हाउस से कई प्रस्तावों के बावजूद, उन्होंने 21 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने का फैसला किया। 22 साल के अंतराल के बाद, उन्होंने मधु द्वारा निर्देशित फिल्म 'आराधना' से अभिनय में वापसी की। 1994 में, नेय्याट्टिनकारा कोमलम को 'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स' (एएमएमए) से मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें