फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nani 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ, नई फिल्म के एलान से बढ़ाया उत्साह

Sat, 30 Mar 2024 08:31 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक श्रीकांत ओडेला और अभिनेता नानी ने 'दशहरा' के बाद एक बार फिर हाथ मिलाया है। नई फिल्म के एलान मात्र ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 
 
विज्ञापन
नानी 33 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'दशहरा' तिकड़ी, निर्देशक श्रीकांत ओडेला, अभिनेता नानी और निर्माता सुधाकर चेरुकुरी, एक नई फिल्म के लिए फिर से साथ आए हैं। पिछले साल उनकी फिल्म की रिलीज के ठीक एक साल बाद, नानी ने शनिवार को एक्स पर नई फिल्म की घोषणा की। एलान मात्र से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

'दशहरा' की रिलीज के एक साल पूरे

एक्स पर घोषणा करते हुए, नानी ने आगामी फिल्म को 'पागलपन' कहा, और श्रीकांत के साथ फिर से काम करने के लिए स्पष्ट रूप से अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'दशहरा आज एक साल का हो गया। इस अवसर पर नानी 33। एक श्रीकांत ओडेला पागलपन फिर से।' 2023 में, श्रीकांत ने 'दशहरा' से डेब्यू किया, जिसमें कीर्ति सुरेश और दीक्षित शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

विज्ञापन


The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी शो में नाचते-झूमते पहुंचा कपूर परिवार, कपिल ने किया भव्य स्वागत

पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह 

घोषणा पोस्टर को लाल रंग से रंगा गया है, जो दर्शाता है कि फिल्म हिंसक होगी, जबकि नानी दाढ़ी और मूंछों के साथ एक विशाल अवतार में दिखाई देते हैं। पोस्टर में वह सिगार पीते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'नेता बनने के लिए आपको किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है।' नानी के चेहरे और शरीर पर उनके अनुयायियों की भीड़ नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


The Bull: सलमान खान ने करण जौहर की 'द बुल' से पीछे खींचे हाथ, वजह कर देगी निराश

'नानी 33' का निर्माण, रिलीज 

निर्माताओं द्वारा साझा किए गए एक प्रेस नोट में लिखा है, 'क्रांति शुरू होने से पहले हिंसा अपना सही रूप ले लेती है। श्रीकांत ने नानी को एक और पावर-पैक किरदार में पेश करने के लिए एक और विजेता स्क्रिप्ट तैयार की। नानी 33 के साथ जल्द ही रक्त-पात के लिए तैयार हो जाइए। इसके लिए अपना दिल थामकर बैठिए।' जब यह अफवाह उड़ी कि श्रीकांत फिर से नानी के साथ काम करेंगे, तो कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या यह फिल्म 'दशहरा' की अगली कड़ी होगी। हालांकि, यह फिल्म सीक्वल नहीं है, निर्देशक पूरी तरह से अलग विषय पर लिख रहे हैं।  सुधाकर श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज बैनर के तहत फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जबकि बाकी कलाकारों और क्रू की घोषणा अभी बाकी है। फिल्म 2025 की गर्मियों के दौरान रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें