फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basil Joseph: बेसिल जोसेफ के घर आई नन्ही परी, तस्वीर साझा कर कही दिल छूने वाली बात

Wed, 15 Feb 2023 05:46 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम फिल्मों के निर्माता बेसिल जोसफ के घर में एक बेटी ने जन्म दिया है। उन्होंने अपनी नवजात बेटी की तस्वीर ट्वीट की है और उसे दिल चुराने वाली कहा है। 
विज्ञापन
Basil Joseph - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता फिल्म निर्माता बेसिल जोसफ जिन्होंने हाल ही में मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म जया जया जया हे में देखा गया था। उन्होंने बुधवार के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी नवजात बेटी के दुनिया में आने की खुशी साझा की है। अस्पताल के कमरे से उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपनी बेटी को खुशियों का बंडल और अपना दिल चुराने वाली बताया है। 

विज्ञापन

Basil Joseph - फोटो : सोशल मीडिया
बेसिल जोसफ ने बेटी संग साझा की तस्वीर
बेसिल जोसफ द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में निर्माता अभिनेता ने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ है। जबकि उनकी पत्नी अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुईं है। दोनों ने अपने परिवार की नई सदस्य यानी की अपनी बेटी की बेहद खुशी के साथ स्वागत किया है। बेसिल ने अपने ट्वीट में लिखा है- खुशी के हमारे छोटे से बंडल के आने पर घोषणा करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं, होप एलिजाबेथ बेसिल! उसने पहले ही हमारे दिल को चुरा लिया है और हम अपनी अनमोल बेटी के प्यार में डूबे हुए हैं। हम उसे बड़े होते हुए देखने के लिए हर दिन उससे कुछ सीखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। 

Maharana: हॉटस्टार स्पेशल्स ‘महाराणा’ में गुरमीत चौधरी निभाएंगे टाइटल रोल, ओटीटी ने जारी किया पहला पोस्टर
विज्ञापन

Basil Joseph - फोटो : सोशल मीडिया
मीनल मुरली से हासिल की प्रसिद्धि
निर्माता के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस भी लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने छोटी बच्ची पर प्यार की बौछार कर दी है। एक फैन ने लिखा बहुत बहुत बधाई, वेलकम होप, वेलकम फादरहुड। बधाई हो। आपको बता दें कि बीते साल बेसिल ने मलयालम सुपरहिट फिल्म मीनल मुरली से प्रसिद्धि हासिल की थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। मीनल मुरली एक पड़ोस के दर्जी की कहानी थी, जो बिजली की चपेट में आ जाता है और उसे सुपर हीरो शक्तियां मिल जाती हैं।  फिल्म में टोविनो थॉमस (जैसन) को सुपरहीरो के रूप में और गुरु सोमसुंदरम (शिबू) को उनकी दासता के रूप में दिखाया गया है।

Shehzada BO Prediction: पठान के साथ यह फिल्म भी बढ़ाएगी कार्तिक की मुश्किल? जानिए कैसा होगा 'शहजादा' का भविष्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें