साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस चर्चा का कारण है अभिनेत्री के दिल की बात। दरअसल, अब अनुष्का शेट्टी ने अपने प्यार का खुलासा कर दिया है। अनुष्का शेट्टी ने बताया है कि वह किससे प्यार करती हैं। अगर आप लोग सोच रहे हैं कि अनुष्का शेट्टी साउथ सुपरस्टार प्रभास को प्यार करती हैं तो आप गलत हैं। अनुष्का शेट्टी का प्यार प्रभास नहीं, बल्कि कोई और ही है। चलिए आपको बताते हैं उस शख्स के बारे में, जिस पर अनुष्का शेट्टी का दिल आ गया है।