अभिनेता ध्रुव सरजा की इस आगामी एक्शन फिल्म 'मार्टिन' का पहला टीजर सोशल मीडिया पर दस्तक दे चुका है। टीजर में ध्रुव के किरदार को एक क्रूर आदमी के रूप में पेश किया गया है, जो पाकिस्तानी आर्मी की बैंड बजाते हुए दिख रहा है। टीजर की शुरुआत पाकिस्तानी सेना के साथ होती है, जिन्हें एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है। फिर टीजर में धमाके के साथ सरजा की एंट्री होती है। सरजा को टीजर में वन मैन आर्मी की तरह दर्शाया गया है, जो पाकिस्तानियों को बखूबी मजा चखा रहा है।
Lalita Pawar: रामायण यह सीन करते वक्त जल गए थे 'मंथरा' के पैर, जानें फिर ललिता पवार ने क्या किया
टीजर के ज्यादातर हिस्से में ध्रुव सरजा को अकेले ही दुश्मनों से लड़ रहे हैं। सामने आए इस टीजर में अभिनेता निकितिन धीर की भी झलक देखने को मिलती है, हालांकि अभी फिल्म में उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म में लोगों को एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है। ध्रुव सरजा स्टारर के टीजर ने कन्नड़ फिल्म दर्शकों को प्रभावित किया है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टीजर में नजर आए एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स से दर्शकों को 'केजीएफ' के 'रॉकी भाई' की याद आ गई है।
Ali Zafar: ट्रोल होने पर जागे अली जफर के अरमान, जावेद के बयान को गलत बताकर बोले- पाकिस्तानी होने पर गर्व