फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के लिए एक्टर को मिल रही इतने करोड़ रुपये की फीस

Thu, 20 Jul 2023 11:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुंटूर करम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब खबर आई है कि उन्होंने फिल्म के लिए फीस के तौर पर मोटी रकम वसूल की है।
विज्ञापन
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुंटूर करम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी पिछली रिलीज 'सरकारू वारी पाटा' की सफलता के बाद अभिनेता निर्देशक त्रिविक्रम के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'गुंटूर करम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इस बारे में ताजा अपडेट आया है, जो अभिनेता की फीस से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू 78 करोड़ रुपये की फीस लेने वाले हैं। महेश अपने करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू की इस फिल्म का बजट फिलहाल 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

SOTY 3: मोहनलाल के बाद अब इस स्टारकिड पर मेहरबान हुए करण जौहर, वेब सीरीज में दिया बड़ा मौका

महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
'गुंटूर करम' में महेश बाबू के साथ मीनाक्षी चौधरी और श्रीलीला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में पहले पूजा हेगड़े को मुख्य अभिनेत्रियों में से एक के रूप में कास्ट किया जाना था। हालांकि, वह फिल्म से बाहर हो गईं और मीनाक्षी चौधरी को इस प्रोजेक्ट में ले लिया गया। बताया गया था कि स्क्रिप्ट और शूटिंग टाइमलाइन में लगातार बदलाव के कारण पूजा ने 'गुंटूर करम' को छोड़ दिया।

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का यू-टर्न, 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर आरोप के बाद लुटाया प्यार

 
विज्ञापन

महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'श्रीमंथुडु' में उनकी दमदार अदाकारी के बाद से अभिनेता की हर फिल्म हिट हो गई है। लगातार मिल रही यही सफलता का कारण है कि उन्हें तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस मिल रही है। 'गुंटूर करम' 2024 में संक्रांति पर रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग में कई बार रुकावटें आई हैं, जिससे संभावित रूप से रिलीज की तारीख में देरी हो सकती है।

Celebs Reaction: मणिपुर में महिलाओं के नग्न करके घुमाने पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा, कहा- शर्मनाक! भयानक! अधर्म!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें