कन्नड़ अभिनेत्री और राजनेता राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना ने कथित तौर पर 'हॉस्टल हुडुगारू बेकागिद्दरे' नामक एक फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की है। राम्या ने इस कन्नड़ फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले इसकी टीम को कानूनी नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने दावा किया है कि में उनकी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उनकी सहमति के बिना फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया है। राम्या ने कानूनी केस करने के साथ-साथ फिल्म के क्रू से एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है।