फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiccha Sudeep: अजय देवगन की 'नफरत' से बचना चाहते हैं किच्चा सुदीप, बोले- अब काजोल के साथ काम करने की तमन्ना

Wed, 08 Feb 2023 09:17 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजय देवगन, काजोल, किच्चा सुदीप - फोटो : social media
विज्ञापन

बीते साल साउथ बनाम बॉलीवुड की गूंज पूरे भारत में सुनाई दी थी। यह लड़ाई महज बॉक्स ऑफिस तक सीमित न रहकर दोनों इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के बीच तक आ गया था। दरअसल, पिछले साल कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा को दिए विवादित बयान पर अजय देवगन खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए थे। दोनों कलाकारों के बीच हुए इस विवाद की आंच पूरी इंडस्ट्री पर आई थी। भाषा विवाद ने पूरे सिनेमा जगत को दो भागों में बांट दिया था। पिछले साल हुए इस बवाल के बाद अब हाल ही में किच्चा ने एक ऐसी इच्छा प्रकट की है, जिसे सुन सभी हैरान रह गए हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

किच्चा सुदीप, अजय देवगन - फोटो : social media
हाल ही में किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड की एक पॉपुलर अभिनेत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई है। कमाल की बात यह है कि वह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन की पत्नी काजोल हैं। दरअसल, किच्चा सुदीप ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया, जिसमें किच्चा से राष्ट्रीय भाषा को लेकर अजय के साथ हुई बहस के बारे में पूछा गया। इस पर किच्चा सुदीप ने बताया कि, 'यह मामला तभी खत्म हो गया था क्योंकि यह सिर्फ और सिर्फ निजी सोच की बात थी। हमारे बीच अब किसी भी तरह का विवाद नहीं हैं।'
Harshita Gaur: मिर्जापुर की डिंपी को मिला एक और बड़ा मौका, इस सीरीज में निभा रही हैं दमदार किरदार

किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
किच्चा सुदीप यहीं नहीं रुको अभिनेता ने काजोल को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताते हुए कहा, 'मैं काजोल के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, इसलिए मैं उनके पति यानी अजय देवगन को अपने से नफरत नहीं करने दे सकता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह कोई कॉन्फ्लिक्ट नहीं है, यह एक उम्मीद है। कल्पना कीजिए कि काजोल मेरे साथ काम कर रही हैं और अजय वीडियो कॉल पर हर समय मुझे घूर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो। इस समय अजय देवगन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं।'
Box Office Report: 450 करोड़ी होने जा रहा 'पठान', साउथ की 'वारिसु' और 'थुनिवु' देखने अब भी पहुंच रहे दर्शक
विज्ञापन

किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
जब किच्चा सुदीप से पूछा गया कि क्या उनके ट्विटर विवाद के बाद अजय से उनकी किसी तरह की बातचीत हुई, तो किच्चा ने कहा, 'हम   ठीक थे। हमने कोई तलवार नहीं पकड़ी थी, या एक-दूसरे से लड़ नहीं रहे थे और न ही मार रहे थे। यह बहस का मामला था और यह सार्वजनिक रूप से हुआ। तो यह युद्ध नहीं था। वहां जो हुआ, वहीं समाप्त हुआ और वह भी बहुत ही प्यारे तरीके से।' किच्चा बोले, 'मेरे पास उनका फोन नंबर नहीं है। यदि आपके पास है तो हम बात कर सकते हैं। सच बताऊं तो, मुझे काजोल का नंबर लेने में ज्यादा दिलचस्पी है।'
Jagjit singh: 'कहां तुम चले गए'...मखमली आवाज के बादशाह जगजीत सिंह, जिन्होंने घर-घर पहुंचा दी गजल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें