विजय देवरकोंडा ने गीता गोविंदम के निर्देशकों से मिलाया हाथ
लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा काफी निराश थे। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त अपने परिवार के साथ बिताया, ताकि वह इससे उबर सकें। फिलहाल वह फिल्म खुशी की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा पांच फरवरी को अभिनेता ने घोषणा की कि वह एक बार फिर फिल्म निर्देशक परशुराम पेटला के साथ काम करने जा रहे हैं।
Sun Cinema : जब बड़े भाई को रास नहीं आई यश चोपड़ा और साधना की मोहब्बत
नहीं बनेगा गीता गोविंदम का सीक्वल
यह मूवी काफी बड़े बजट में तैयार की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बाय दिल राजू और शिरीष करेंगे। इसके अलावा निर्देशकों ने यह भी साफ कर दिया है कि गीता गोविंदम के सीक्वल को लेकर कोई तैयारी नहीं हो रही है। बल्कि एक नई स्क्रिप्ट के साथ फिल्म को तैयार किया जाएगा। वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म की कास्ट और क्रू को लेकर भी घोषणा की जाएगी। मेकर्स फिल्म को बड़े पैमाने पर माउंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट हैं। वह निर्देशक शिव निर्वाण की खुशी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें विजय के साथ सामंथा नजर आने वाली हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
New TV Show: प्रीतम और टीनू वर्मा पर कलर्स ने लगाया टीआरपी का सबसे बड़ा दांव, जानिए क्या है नए शो की कहानी