रविवार को प्रोडक्शन बैनर ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की। अभिनेता कार्ती की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का नाम अस्थायी रूप से 'कार्ती 29' रखा गया है और इसका निर्देशन फिल्म निर्माता तमीज ने किया है, जिन्होंने पहले 'तानकारन' बनाई थी।
तमीज संभालेंगे निर्देशन की कमान
अभिनेता कार्ती अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में हाथ आजमाते नजर आते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने रविवार को अपनी अगली फिल्म के बारे में एक नई घोषणा की। 'कार्ती 29', 'तानकारन' के बाद तमीज की दूसरी फिल्म है। वहीं, कार्ती के साथ वह पहली बार काम करने जा रहे हैं। 'कार्ती 29' फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स करेगा। इसके तहत पहले 'थीरन अधिगारम ओन्ड्रू', 'अरुवी', 'कैथी' और 'फरहाना' जैसी फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है।