फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanisha Kuppanda: कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट तनीषा कुप्पांडा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 14 Nov 2023 10:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

छोटे पर्दे पर इन दिनों टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' की धूम देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो सुर्खियों में है
विज्ञापन
तनीषा कुप्पांडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे पर इन दिनों टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' की धूम देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो सुर्खियों में है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारतीय लोग 'बिग बॉस 10 कन्नड़' का लुत्फ उठा रहे हैं। बिग बॉस चाहे यहां का हो या वहां का इसके इर्द-गिर्द कॉन्ट्रोवर्सी होना आम बात है। 

विज्ञापन

आज हम 'बिग बॉस 17' की नहीं बल्कि 'बिग बॉस 10 कन्नड़' की बात करने वाले हैं। बीते महीने की 8 अक्टूबर को कन्नड़ सिनेमा का बिग बॉस सीजन 10 शुरू हुआ था। इस शो में कन्नड़ सिनेमा के कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। अब इस शो की प्रतियोगी तनीषा कुपांडा को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन

तनीषा कुपांडा को लेकर खबर है कि उन पर भोवी समुदाय की महिला अध्यक्ष पद्मा ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भोवी समुदाय के बारे में अपमानजनक बयान दिए हैं। शो के दौरान तनीषा और प्रताप के बीच जो बातचीत हुई थी वह टिप्पणी आपत्तिजनक और भोवी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: गर्ल गैंग के साथ ठुमके लगाती दिखीं सलमान की भांजी अलीजेह, फर्रे से मचादे तबाही गाना हुआ रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें