फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaathal The Core: ममूटी की 'कैथल द कोर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, गुमसुम से 'मैथ्यू' की कहानी हिला देगी आपका दिमाग

Tue, 14 Nov 2023 09:51 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेगास्टार ममूटी की एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही है। वहीं मलयालम फिल्म 'कैथल द कोर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
कैथल द कोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टार ममूटी की एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही है। इन दिनों वह अपनी फीचर फिल्म कैथल- द कोर को लेकर चर्चाओं में हैं, जो कानूनी-पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। वहीं इस मलयालम फिल्म 'कैथल द कोर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के लीड रोल ममूटी हैं जो अपनी अगली फिल्म को थिएटर्स में ला रहे हैं। चलिए बताते हैं आपको 'कैथल द कोर' का ट्रेलर, कास्ट और रिलीज डेट तक सबकुछ।

विज्ञापन


कहानी किस बारे में है यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। 'कैथल द कोर' जिसकी कहानी से अभी तक मेकर्स ने पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि ममूटी का किरदार 'मैथ्यू' एक बहुत ही गंभीर किस्म का ट्रेलर में दिखाई दे रहा है। मैथ्यू ऐसा शख्स है जो किसी से भी ज्यादा बात नहीं करता है, यहां तक कि शादी के 20 से ज्यादा साल होने के बाद भी अपनी पत्नी (ज्योतिका द्वारा अभिनीत) से भी नहीं।

कुछ परेशानियों के कारण मैथ्यू का पूरा परिवार अलग हो गया है। पूरे ट्रेलर में निराशाजनक माहौल है और बहुत ही कम डायलॉग हैं। ये सब चीजें बतौर दर्शक आपको बेचैन करती है। आखिर क्या बात है। ममूटी का रोल काफी दिलचस्प है। जिसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आपको फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि, जियो बेबी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पॉलसन स्केरिया और आदर्श सुकुमुरान द्वारा लिखी गई है। 'कैथल- द कोर' 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्म के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छोड़ी ग्लैमर दुनिया, जानें अब क्या कर रही हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें