फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani: हंसिका ने कास्टिंग काउच की खबरों को बताया झूठा, सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर कही यह बात

Wed, 24 May 2023 12:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई ऑनलाइन प्रकाशनों ने हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया था कि हंसिका को फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसिका मोटवानी ने मंगलवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने एक साक्षात्कार दौरान तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बात की थी। हंसिका ने अपने ट्विटर हैंडल गुस्सा जाहिर करते हुए एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। 

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: इन सेलेब्स ने ठुकराया 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ऑफर, एक ने तो पोस्ट शेयर कर दी सफाई

हंसिका ने जाहिर किया गुस्सा
उन्होंने लिखा, "यह क्वोट मैंने कहीं नहीं दिया। बकवास छापना बंद करें।" बता दें कि कई ऑनलाइन प्रकाशनों ने हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया था कि हंसिका को फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। हालांकि, रिपोर्टों में किसी अभिनेता का नाम नहीं लिया गया था, हंसिका को यह कहते हुए उद्धृत किया गया था कि उन्होंने एक अभिनेता को सबक सिखाया था।
Panchayat 3: फुलेरा गांव की प्रधान ने 'पंचायत' के फैंस को दी खुशखबरी, तीसरे सीजन की शूटिंग की दिखाई झलक

विज्ञापन

हंसिका ने की यह अपील
हंसिका ने एक अलग ट्वीट में न्यूज पोर्टल्स से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की जांच किए खबरें उठाना और उन्हें प्रकाशित करना बंद करें। उन्होंने ट्वीट किया, "रैंडम न्यूज पीस चुनने से पहले प्रकाशन से आग्रह है कि वे क्रॉस चेक जरूर कर लें। मैंंने कभी भी यह टिप्पणी नहीं की है जो चल रही है, कृपया आंख बंद करके प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच करें।" हंसिका मोटवानी हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली अपनी वेडिंग सीरीज हंसिकाज लव शादी ड्रामा में नजर आई थीं। इस शो में वह अपने निजी जीवन से जुड़े गई मुद्दों पर खुलकर बात करती हुई दिखी थीं।
The Kerala Story: द केरल स्टोरी पर बैन को कंगना ने बताया असंवैधानिक, बोलीं- प्रतिबंध लगाना सही नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें