फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan case: रेणुकास्वामी के परिजन ने की सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात, मृतक की गर्भवती पत्नी के लिए की यह मांग

Tue, 25 Jun 2024 09:48 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रेणुकास्वामी के परिजनों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की है। साथ ही मृतक की पत्नी के लिए यह खास मांग करते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुकास्वामी हत्याकांड की जांच जोरो-शोरों से चल रही है। मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा कथित आरोपी हैं। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। साथ ही बेटे की मौत की चल रही जांच पर संतोष व्यक्त किया। इतना ही नहीं परिजनों ने रेणुकास्वामी की गर्भवती पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

रेणुकास्वामी के परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी, और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को दंडित किया जाए। उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने रेणुकास्वामी के माता-पिता द्वारा उनकी बहू के लिए सरकारी नौकरी के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

आश्वसान से सहमत मृतक के परिजन 

वहीं, चित्रदुर्ग में पत्रकारों से बात करते हुए रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ शिवनागौदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, 'हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, उन्होंने हमें सांत्वना दी और हमारे अंदर साहस पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक निर्मम कार्रवाई करेगी, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।'

Richa Chadha: 'बुरी नजर वाले तेरा मुंह फालतू..., सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल के ट्रोल्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा

सिद्धारमैया का जताया आभार 

मृतक के पिता ने खुद साझा किया कि उन्होंने अपनी बहू के लिए स्थायी नौकरी का अनुरोध किया है। रेणुकास्वामी के पिता ने आगे कहा, 'सीएम ने हमें आवश्यक दस्तावेज भेजने के लिए कहा और वह देखेंगे कि क्या किया जा सकता है। उन्होंने (सीएम) सकारात्मक रूप से हमें जवाब दिया। हम सरकार और सीएम को धन्यवाद देते हैं।'

Bad Newz: 'बैड न्यूज' के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा, विक्की-तृप्ति और एमी के नए पोस्टर ने मचाया धमाल
विज्ञापन

रेणुकास्वामी हत्याकांड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। उनका शव नौ जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक बरसाती नाले के पास मिला था। इस हत्याकांड में दर्शन और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 लोग आरोपी हैं। दर्शन और अन्य आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Indian 2 Trailer: भ्रष्टाचार का नामों निशान मिटाने आ गया है ‘इंडियन 2’, ट्रेलर रिलीज के साथ ही छा गए कमल हासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें