कॉमेडियन से फिल्म निर्माता बने आरजे बालाजी तमिल स्टार सूर्या की 45वीं फिल्म का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का अस्थायी नाम 'सूर्या 45' है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कॉमेडियन से फिल्म निर्माता बने आरजे बालाजी तमिल स्टार सूर्या की 45वीं फिल्म का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का अस्थायी नाम 'सूर्या 45' है। निर्माता ने पोस्टर का अनावरण कर इसकी आधिकारिक घोषणा की। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म, कंपनी के इतिहास में सबसे महंगी प्रोडक्शन बनने जा रही है।
आरजे बालाजी को 'मुकुथी अम्मन' और 'वीटला विशेषम' पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 'सूर्या 45' की बात करें तो फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन चरण में है। इसे एक एक्शन-एडवेंचर के रूप में वर्णित किया गया है। बालाजी एक साल से अधिक समय से स्क्रिप्ट विकसित कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग लिए स्थानों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
'सूर्या 45' के लिए संगीत अकादमी पुरस्कार विजेता एआर रहमान द्वारा तैयार किया जाएगा, जो पहले अभिनेता सूर्या के साथ 'सिलुनु ओरु काधल' और 'आयुध एझुथु' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता-संगीतकार की इस जोड़ी का लक्ष्य अपने पिछले उद्यमों की संगीतमय सफलता को फिर से बनाना है। फिल्म का निर्माण नवंबर 2024 में शुरू होने वाला है, जिसे 2025 की दूसरी छमाही में रिलीज करने की योजना है। टीम कथित तौर पर फिल्म के लिए एक हाई-प्रोफाइल कास्ट और क्रू को साथ लाने पर काम कर रही है।