फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: पहली बार एक साथ दिखेंगे नयनतारा और कविन, निर्देशक विष्णु एडवन के फिल्म की शूटिंग शुरू

Tue, 23 Jul 2024 10:14 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेत्री नयनतारा और स्टार अभिनेता कविन पहली बार एक साथ किसी फिल्म में दिखाई देंगे। दोनों की आगामी फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी इसके शीर्षक की घोषणा होनी बाकी है।  


 
विज्ञापन
नयनतारा और कविन - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara और @kavin.0431
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री नयनतारा और स्टार अभिनेता कविन ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा शूटिंग स्थल से एक रोमांटिक तस्वीर के साथ साझा की है।  फिल्म के शीर्षक और फर्स्ट-लुक पोस्टर का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन विष्णु एडवन करेंगे, जिन्होंने निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलकर काम किया है। अभिनेत्री नयनतारा और अभिनेता कविन के द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन


नयनतारा ने पोस्ट की तस्वीर
अभिनेत्री नयनतारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक तस्वीर कविन के साथ साझा की। इस तस्वीर पर उन्होंने एक साधारण सा कैप्शन ‘हाय’ लिख कर दिया। इसके पहले लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म कविन और नयनतारा की एक साथ पहली फिल्म होगी। 
Shiv Kumar Batalvi: सालगिरह पर आई बटालवी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, पत्नी और बेटे ने दी बायोपिक को मंजूरी
विज्ञापन

निर्देशक विष्णु एडवन ने क्या लिखा?
इस परियोजना के निर्देशक विष्णु एडवन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'नंदरी अरोहरा। मेरी नयनतारा मैम और मेरे कविन अन्ना के लिए। आज से यात्रा शुरू होती है। रोम्बा रोम्बा नंदरी ललित सर।' 
कविन ने निर्देशक के लिए जताई खुशी
अभिनेता कविन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर निर्देशक के प्रति खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘सबसे पहले मुझे खुशी है कि विष्णु एडवन निर्देशक बन रहे हैं और उनकी पहली फिल्म का हिस्सा बनकर मैं और भी खुश हूं। तीसरी बार जेन मार्टिन के साथ काम करना वाकई खुशी की बात है और मुझे विश्वास है कि यह एल्बम सभी को पसंद आएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए हम सभी को एक साथ लाने के लिए ललित सर का शुक्रिया।’
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग हुई शुरू
बता दें कि इस अनाम फिल्म की शूटिंग 22 जुलाई को चेन्नई में शुरू हुई। सेवन स्क्रीन स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत जेन मार्टिन ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी लियोन ब्रिटो ने की है और डांस कोरियोग्राफी बृंदा गोपाल ने की है।
Suriya 44: सुपरस्टार सूर्या के जन्मदिन पर निर्देशक सुभाराज का तोहफा, लॉन्च किया फिल्म 'सूर्या 44' का प्रोमो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें